Dehradun NewsUttarakhand

कूड़ा वाहन चालकों ने खोला निजी कंपनियों के खिलाफ मोर्चा, देहरादून के 47 वार्डों में हड़ताल

देहरादून नगर निगम के 47 वार्डों में घर-घर कूड़ा उठान करने वाले वाहन चालाक शनिवार से हड़ताल पर हैं। मार्च माह का वेतन न दिए जाने और वेतन में अवैध कटौती कटौती का आरोप लगाते हुए सीटू से लगे हुए कर्मचारियों ने निजी कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

निजी कंपनियों पर लगाया शोषण का आरोप

हालांकि आमजन को इस से परेशानी ना हो इसके चलते संबंधित कंपनियों ने कूड़ा उठान की वैकल्पिक व्यवस्था करने का दावा किया है। जानकारी के मुताबिक सीटू के जिला महामंत्री लेखराज ने बताया कि नगर निगम अनुबंधित कंपनी ‘राजन गांधी वाटर ग्रेस’ व ‘सन लाइट वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड’ की तरफ से कर्मचारियों के वेतन से कटौती करने और वेतन ना देने का आरोप है।

बता दें शनिवार से कर्मचारी हड़ताल पर हैं। उन्होंने कंपनियां पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाया है साथ ही कहा की श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहराने लगा है। जिला महामंत्री लेखराज ने बताया की इस मामले में नगर निगम प्रशासन को भी जानकारी दी थी लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। जिसके बाद कर्मचारियों में आक्रोश है।

कूड़ा उठान की वैकल्पिक व्यवस्था का दावा

जानकारी के मुताबिक मामले में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश खन्ना ने कहा की वाहन चालक किसी गफलत में हैं। मार्च के माह से सभी कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है। हड़ताल पर गए कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया गया है। कंपनी की तरफ से दूसरे चालकों से कूड़ा उठान कराया जा रहा है। हड़ताल का सफाई व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें