Pauri Garhwal NewsHighlight

PRESS लिखी कार में हो रही थी गांजे की तस्करी, दो तस्कर अरेस्ट, 26 लाख का गांजा बरामद

उत्तराखंड में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्रवाई जारी है। पौड़ी के एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

PRESS लिखी कार में हो रही थी गांजे की तस्करी

एसएसपी के निर्देश के बाद मंगलवार को थाना रिखणीखाल पुलिस ने सघन चैकिंग के दौरान वंश अग्रवाल पुत्र शिवकुमार अग्रवाल निवासी उत्तर प्रदेश और रोहित शर्मा पुत्र संजीव शर्मा निवासी उत्तर प्रदेश को थाना तिराहा बैंड रिखणीखाल के पास से ‘प्रेस’ लिखी स्विफ्ट डिजायर वाहन से 102 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा ले जाते हुए गिरफ्तार किया है।

26 लाख रुपए बताई जा रही बरामद गांजे की कीमत

बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 26 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को सीज कर आरोपियों के खिलाफ थाना रिखणाखाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें