highlightChampawat

महिलाओं को झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

महिलाओं को झांसा देकर उनके जेवरात ठगने वाली महिलाओं के गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से डेढ़ लाख रुपए का माल बरामद हुआ है।

महिलाओं को झांसा देकर ठग लिए थे जेवरात

महिलाओं को झांसा देकर उनके जेवरात आदि ठगने वाले एक गैंग का टनकपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बीती 22 जून को छीनीगोठ निवासी ममता विलियम्स पत्नी विल्सन विलियम्स ने पुलिस को तहरीर में कहा था कि बर्तन बेचने वाली अज्ञात महिला ने उसे व उसकी ननद को बहला फुसलाकर पुराने बर्तन, सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी व अन्य जेवरात बदलने की व उनके बदले नए जेवरात वापस करने का लालच देकर धोखाधड़ी करते हुए जेवरात व बर्तन हड़प लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक टनकपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार टनकपुर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, उधम सिंह नगर के मार्ग में पड़ने वाले सीसीटीवी कैमरा की मॉनिटरिंग की गई।

सोमवार एक जुलाई को पुलिस टीम ने अथक प्रयास के बाद घटना को अंजाम देने वाले गैंग को धोखाधड़ी और चोरी के माल के साथ सैलानीगोठ टनकपुर के जंगल में स्थित बारूद कोठी के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला अभियुक्तों में सविता पत्नी राजदेव मल्हार उम्र 45 वर्ष, गायत्री पत्नी राजेंद्र मल्हार उम्र 45 वर्ष, आरती पत्नी नरसिंह उम्र 40 वर्ष व ममता पुत्री झमलाल उम्र 20 वर्ष निवासी चित्र कोली थाना रजौली जिला नवादा बिहार शामिल हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button