International News

G20 Summit 2023 in Delhi: जी-20 शिखर सम्मेलन का हुआ समापन, पीएम मोदी ने ब्राजील को सौंपी 2024 के लिए अध्यक्षता

G20 Summit 2023: 9 और 10 सिंतबर को राजधानी दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन का आज समापन हो गया है। इस सम्मेलन में दुनिया के कई बड़े नेताओं ने भाग लिया। वहीं पीएम मोदी ने आज समापन में 2024 के लिए ब्राजील को जी 20 की अध्यक्षता सौंपी है। बता दें कि भारत के पास नवंबर तक जी-20 की अध्यक्षता रहेगी।  

घोषणा पत्र को सभी ने सहमति से अपनाया

G20 Summit 2023 India: के समापन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि, यह हमारी जिम्मेदारी है कि जो सुझाव दिए गए हैं, उन पर गौर करें और देखें कि प्रगति को कैसे किया जा सकता है। बता दें कि शनिवार को जी-20 समूह के नेताओं ने नई दिल्ली घोषणा पत्र को पूरी सहमति के साथ अपनाया था। रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख, विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि शिखर सम्मेलन भारत के साथ-साथ ग्लोबल साउथ, दुनिया के विकासशील देशों के लिए एक सफलता साबित हुई है। एक संवाददाता सम्मलेन में उन्होनें कहा कि ग्लोबल साउथ की स्थिति ने जी 20 के एजेंडे को यूक्रेन पर हावी होने से रोकने में मदद की है। भारत ने वास्तव में ग्लोबल साउथ से जी-20 सदस्यों को एकजुट किया है।

यूरोपीय संघ के एक अधिकारी ने कहा

एक यूरोपीय संघ के एक अधिकारी ने कहा कि यूकेन युद्ध समिट में सबसे विवादस्पद मुद्दा था और भारत के नेतृत्व के बिना यह संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका ने भी मतभेदों को दूर करने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई। बता दें कि पिछले साल 2022 मे रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था, जिसमे हजारों लोग मारे गए और लाखों लोग विस्थापित हुए और दुनिया भर में आर्थिक उथल-पुथल मच गई थी।

Back to top button