Uttarakhandhighlight

पहाड़ों से लेकर मैदान तक बिगड़ा मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट

उत्तराखंड में पहाड़ों से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेशभर में दोपहर बाद बदल छा गए। अचानक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए।

प्रदेशभर में बिगड़ा मौसम का मिजाज

पहाड़ी क्षेत्रों के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं बुधवार को केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई थी। जिससे प्रदेशभर में पारा लुढ़क गया।

तापमान में दर्ज की गई गिरावट

पौड़ी जिला के मुख्यालय में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि आसमान में बादल छाए रहने से दोपहर बाद बर्फिली हवाएं चलने लगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button