Big NewsNainital

युवती से चार युवकों ने किया दुष्कर्म, नशीला पदार्थ खिलाकर घटना को दिया अंजाम

हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चार युवकों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। युवती ने चार युवकों पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

नशीला पदार्थ खिलाकर युवती से किया दुष्कर्म

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 21 वर्ष की युवती ने चार लोगों पर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। हालांकि इन चारों युवकों ने अलग-अलग समय पर युवती के साथ दुष्कर्म किया है वहीं पीड़िता ने दुष्कर्म में एक युवती पर भी अपने कमरे में बंद कर दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है।

चार युवकों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

दुष्कर्म करने के सभी आरोपी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ नितिन लोहनी का कहना है कि पीड़ित युवती की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ 376, 328, 342, 323 और 506 IPC की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि ये मामला अगस्त 2023 का बताया जा रहा है। जहां युवती का कहना है कि बार-बार अलग-अलग समय पर इन लड़कों ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button