Big NewsPithoragarh

Pithoragarh news: leopard attack में घायल चार साल के मासूम की हुई मौत, इलाके में दहशत का माहौल

प्रदेश में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। pithoragarh के जाखनी उप्रेती गांव में तेंदुए के हमले में घायल बच्चे की हार सेंटर ले जाते समय मौत हो गई है। जिसे से इलाके में दहशत का माहौल है।

Pithoragarh में तेंदुए के हमले में घायल बच्चे की हुई मौत

Pithoragarh के जाखनी उप्रेती गांव में एक बच्चे पर बुधवार की रात तेदुएं ने हमला कर दिया। जिसमें बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। घायल बच्चे को इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

हमले के वक्त घर में ही खेल रहा था मासूम

बुधवार की रात चार साल का यश अपने घर पर ही खेल रहा था। इसी बीच तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में यश बुरी तरह घायल हो गया। उसके गले और सीने पर बेहद गंभीर घाव थे।

जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। इस दौरान बाराकोट के पास ही उसने दम तोड़ दिया

घटना के बाद वन विभाग अलर्ट

इस घटना के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है। वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया है। इसके साथ ही वन विभाग की टीम गाव में लगातार गश्त कर रही है।

बता दें कि इस से पहले भी इसी गाव में तेंदुए ने हमला किया था। तेंदुए ने 11 मई को तेंदुए ने सात साल की बच्ची शशिकला पर हमला कर उसे भी घायल कर दिया था। शशिकला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बच्चे की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल

शशिकला पर हमले के बाद गांव में तब भी पिंजरा लगाया गया था। जिसमें एक तेंदुआ फंसा भी था। जिसेक बाद गांव वाले बेफिक्र हो गए थे। लेकिन दोबारा बच्चे पर हमला होने और उसकी मौत से ग्रामीण डर गए हैं। लोंगो ने जल्द से जल्द इस से छुकारा पाने की मांग की है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button