Dehradun News

उत्तराखंड के पूर्व सीएम बी सी खंडूड़ी की हालत नाजुक, तबियत में नहीं है कोई सुधार

उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल बी सी खंडूरी की हालत नाजुक बनी हुई है। लंबे समय से देहरादून के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम बी सी खंडूड़ी की हालत नाजुक

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल बी सी खंडूरी के चिकित्सकों की माने तो उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है। फिलहाल ICU में उनका उपचार चल रहा है। बता दें एक हफ्ते पहले बी सी खंडूरी को वेंटीलेटर से हटाया गया था। जिसके बाद डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

सीएम धामी ने की थी मुलाकात

हाल ही में मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह ने अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ नेता के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। जानकारी के लिए बता दें भुवन चंद्र खंडूरी सितंबर 2025 से ही अस्पताल में भर्ती है। उनकी ब्रेन हैम्ब्रेज था, जिसके बाद उनकी सर्जरी कराई गई। सर्जरी सफल रही, लेकिन अधिक उम्र होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें