Dehradun News

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम धामी ने जाना हाल

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का लंबे समय से स्वास्थ्य ख़राब है। जिसके चलते वो सितम्बर से ही अस्पताल में भर्ती है। आज सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे मुलाकात कर उनका हाल जाना है।

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी से मिलने पहुंचे सीएम धामी

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (से.नि) का हाल जाना। साथ ही मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से बात की और उनके स्वास्थ्य पर अपडेट लिया। सीएम ने डॉक्टरों को पूर्व सीएम की स्थिति पर नजर बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

खंडूरी की हुई थी ब्रेन हैम्ब्रेज की सर्जरी

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी सितंबर 2025 से ही अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार खंडूरी को ब्रेन हैम्ब्रेज हुआ था, जिसके बाद उनकी सर्जरी कराई गई। सर्जरी सफल रही, लेकिन अधिक उम्र होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बनी हुई है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें