International NewsBig News

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Jimmy carter का निधन, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन हो गया है। कार्टर सेंटर ने रविवार को एक बयान में इस बात की जानकारी दी है। उन्होनें कहा कि कार्टर अपने अंतिम क्षणों में जॉर्जिया के प्लेन्स में अपने घर पर थे। बता दें कि अमेरिका के इतिहास में कार्टर सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले पहले राष्ट्रपति थे। उनकी विरासत मावाधिकार और सेवा से भरी हुई है। हालांकि उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। उन्हें मेलानोमा नामक स्किन कैंसर की बीमारी थी। राजकीय सम्मान के साथ उनके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।

america

Jimmy carter अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति

 Jimmy carter का जन्म एक अक्टूबर 1924 को जॉर्जिया में हुआ था। उनके पिता किसान थे। वे 1976 से लेकर 1980 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले वे संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना में कार्यरत रहे, इसी के साथ वे जॉर्जिया में सेनेटर रहे और जॉर्जिया के गवर्नर भी रहे। राष्ट्रपति कार्यकाल के बाद वे मानव अधिकार संस्थाओं एवं परोपकारी संस्थाओं के साथ भी जुड़े रहे। जिमी कार्टर ने दुनिया भर में गिमी कृमि को खत्म करने में मदद की है।

america

2002 में मिला Jimmy carter नोबेल शांति पुरस्कार

साल 2002 में कार्टर को शांति वार्ताओं, मानवाधिकारों के लिए अभियान चलाने और समाज कल्याण के लिए काम करने हेतु नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Back to top button