highlightAlmora

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया पहुंचे उत्तराखंड, बाबा नीम करौली औऱ कर्कटेश्वर महादेव के किए दर्शन

दिल्ली सरकार के पूर्व उच्च शिक्षा, शहरी विकास मंत्री व पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया उत्तराखंड पहुंचे। जहां उन्होंने काकड़ीघाट में कर्कटेश्वर महादेव के दर्शन किए। जबकि सोमवार सुबह सिसौदिया बाबा नीम करौली के दर पर पहुंचे। कैंची धाम के दर्शन कर उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।

नीम करौली बाबा आश्रम पहुंचे मनीष सिसौदिया

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया रविवार को नैनीताल जिले में स्थित बाबा नीम करौली के आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा नीम करौली का आशीर्वाद लिया। सिसौदिया ने करीब आधा घंटा बाबा के आश्रम में बिताया। बताया जा रहा है कि पूर्व उप-मुख्यमंत्री सिसोदिया अपने निजी कार्यक्रम के तहत देवभूमि आए थे।

काकड़ीघाट में कर्कटेश्वर महादेव के किए दर्शन

कैंची धाम के दर्शन करने के बाद सिसौदिया काकड़ीघाट पहुंचे। जहां उन्होंने कर्कटेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने कोसी नदी के किनारे बैठकर ध्यान भी लगाया। इसके साथ ही काफी देर तक नदी किनारे बैठकर उन्होंने मछलियों को चारा भी खिलाया। मंदिर के पुजारियों से उन्होंने इसके बारे में जानकारी भी ली।

कैसे पहुंचे कैंची धाम ? (How to reach Kainchi Dham ?)

कैंची धाम आप बस, ट्रेन या हवाई मार्ग से भी पहुंच सकते हैं। nainital to kainchi dham distance 17 किमी है। यहां सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां के लिए निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर हवाई अड्डा है। पंतनगर हवाई अड्डे से आश्रम 70 किमी दूर है। यहां से आप बस या टैक्सी से कैंची धाम पहुंच सकते हैं। जबकि निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है जो कि कैंची धाम से 38 किमी दूर है। स्टेशन से आप कैंची धाम पहुँचने के लिए टैक्सी या बस ले सकते हैं।

https://twitter.com/msisodia/status/1840194633667608837

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button