Big NewsUttarakhand

फिर धधकने लगे प्रदेश के जंगल, 24 घंटे में 15 जगहों में लगी आग

गर्मी बढ़ने के साथ ही प्रदेश के जंगल फिर से धधकने लगे हैं। आलम ये है कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में 15 जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।

24 घंटे में 15 जगहों लगी आग

प्रदेश में तापमान बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 15 जगहों पर आग लगी। जिसमें से कुमाऊं में नौ तो वहीं गढ़वाल में पांच और संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में एक जगह आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।

जिसमें 16 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि बीते 24 घंटे में आग के कारण 35 हजार रुपये से ज्यादा की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है।

अब तक प्रदेश में वनाग्नि के 380 मामले आए सामने

प्रदेश में इस वनाग्निकाल में 380 मामले दर्ज किए हैं। अब तक जंगल की आग के कारण 453.48 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि इसके कारण 12 लाख 18 हजार 870 रुपये क्षति का अब तक हो चुकी है।

अब फिर से शुष्क मौसम में मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने लगा है। जिससे आग की घटनाएं बढ़ रही है। आग की घटनाएं बढ़ने से विभाग की चिंता बढ़ा रही हैं।

बढ़ता तापमान बढ़ा रहा चिंता

पिछले कुछ दिनों प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मौसम बारिश के कारण ठंडा बना हुआ था। जिससे आग की घटनाएं कम हो रही थी। लेकिन मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के साथ वन विभाग की चिंता भी बढ़ रही है। इस से आग लगने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button