कनाडा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या के जश्न पर विदेश मंत्री ने की निंदा, कांग्रेस ने की अपील

कनाडा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या का जश्न मनाया गया। इस खबर को सुनने के बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान सामने आया है। उन्होनें कहा कि कनाडा में इस तरह की घटना दोनों देशों के लिए ठीक नहीं है।
दोनों देशों के लिए बताया गलत
विदेश मंत्री ने कनाडा में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के जश्न मनाने को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि क्या कनाडा अपनी जमीन, अलगाववादियों, चरमपंथियों हिंसा की वकालत करने वाले लोगों को दे रहा है। उन्होनें इस दोनों देशों के रिश्ते के लिए सही नहीं बताया। उन्होनें कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्ते पर प्रभाव देखने को मिल सकता है।
कांग्रेस ने की विदेश मंत्री से अपील
वहीं ब्रैम्पटन में एक परेड में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाने वाली एक झांकी को लेकर कांग्रेस ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से कनाडाई अधिकारियों के साथ सख्ती से पेश आने की अपील की है । कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने एक कथित वीडियो साझा किया जिसमें उन्होनें कहा कि , ‘कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाने वाली 5 किमी लंबी परेड से एक भारतीय के तौर पर मैं स्तब्ध हूं। “यह पक्ष लेने के बारे में नहीं है, यह देश के इतिहास के सम्मान और इसके प्रधानमंत्री की हत्या के दर्द के बारे में है।”