Uttarakhand Weather UpdateBig News

कोहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरे ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने दो जिलों के लिए कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में भी पाला मुसीबत बना हुआ है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार ऊधमसिंह नगर में रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा चाय रहेगा। जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार जिले के लिए भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

कोहरा बना लोगों के लिए मुसीबत

हालांकि सुबह-शाम शीतलहर चलने से ठंड का अहसास होगा। वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सुबह-शाम के साथ ही रात को भी सूखी ठंड सताएगी। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश के आसार नहीं है। हालांकि कोहरा छाया रहने से जनजीवन प्रभावित रहा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button