Big NewsAlmora

Uttarakhand weather: पहाड़ों पर छाया कोहरा, ठंड में हुआ इजाफा, धूप से मिली राहत

Uttarakhand weather news: प्रदेश में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। ऊचाई वाले इलाकों में बर्फाबारी के कारण पहाड़ों पर ठंड ने दस्तक दे दी है। निचले इलाकों में सुबह कोहरा ठाया रह रहा है। जिस कारण ठंड में इजाफा हो रहा है।

पहाड़ों पर छाया कोहरा, ठंड में हुआ इजाफा

Uttarakhand weather update प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। जहां एक ओर पहाड़ी इलाकों में ठंड शुरू हो गई है। तो वहीं दूसरी ओर मैदानी इलाकों में सुबह-शाम गुलाबी ठंड हो रही है। अल्मोड़ा जिले में घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह कोहरे के कारण ठंड बढ़ रही है। घाटी के कोसी, से लेकर कसारदेवी तक इलाके को सुबह कोहरा अपने आगोश में समेट रहा है।

धूप खिलने से लोगों को मिली राहत

अल्मोड़ा में घाटी क्षेत्र कोसी, कटारमल, बिमोला, धामस, घनेली, कूटगोली, कसारदेवी आदि क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाया रहा। इस से ठंड बढ़ने लगी है। लोगों ने अपने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिए हैं। हालांकि धूप खिलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली।

Uttarakhand weather तीन दिन तक रह सकता है खराब

प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम करवट बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों में देहरादून समेत नौ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button