National

घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल की कितनी बढ़ेंगी कीमतें?

fmcg Price Hike Alert: ईरान-अमेरिका और इजरायल के बीच जंग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से आर्थिक दबाव भी बढ़ने लगा है। महंगाई भी अपना असर दिखा रही है।

अगर ऐसा ही स्थिति चलती रही तो कुछ दिनों में चौकिएगा मत अगर रोज मर्रा की चीजें जैसे साबुन, तेल और खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाली चीजें महंगी हो जाए तो। बढ़ते तनाव का असर आम लोगों में पड़ना शुरू भी हो गया है। इसी बीच फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनियां वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही से कीमतों में बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं।

ये भी पढ़ें:- LPG Cylinder Price Hike: गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा!, बढ़ गए दाम, कुछ ही महीनों में तगड़ी बढ़ोतरी

घर का सामान भी महंगा! पेट्रोल के बाद अब साबुन, तेल के भी बढ़ेंगे दाम

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की एक रिपोर्ट के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। तो वहीं रुपये भी कमजोर हो रहा है जिससे इनपुट कॉस्ट बढ़ रहा है। जिसके चलते कंपनियों के लिए कीमतें स्थिर रखना काफी मुश्किल हो रहा है।

ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर ऐसे ही कच्चे माल में महंगाई बनी रहती है तो वित्त साल 2027 की पहली तिमाही में कम से कम तीन से चार परसेंट की बढ़ोतरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:- जंग के बीच ईरान का इंडिया को खास मैसेज, कही ये बड़ी बात Iran War

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कीमतों में बढ़ोतरी

हालांकि, मौजूदा स्टॉक के स्तरों की वजह से वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कीमत सीमित रहने की उम्मीद है। लेकिन स्टॉक जैसे-जैसे खत्म होगा, कंपनियां बदलाव की तैयारी करेंगी। नुवामा की रिपोर्ट के अनुसार, “हमारी राय में कंपनियां आम तौर पर 30-45 दिनों का कच्चा माल और तैयार माल अपने पास रखती हैं इसलिए वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है।”

रेट बढ़ाने के प्लान में FMCG कंपनियां

जानकारी के लिए बता दें कि लगभग हर FMCG कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग प्लास्टिक से करती है। जिसमें साबुन, बिस्किट, शैम्पू आदि चीजें शामिल है। अब ये प्लास्टिक तेल से बनता है। तेल की कीमतें बढ़ रही है जिससे पैकेजिंग में ज्यादा खर्चा आएगा। जिसकी वजह से कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स महंगे दामों में बेचेंगी।

खाने का तेल हो सकता है महंगा

इसके साथ ही क्रूड ऑयल महंगा होने की वजह से लॉजिस्टिक्स पर खर्च भी ज्यादा आएगा। सभी चीजें कंटेनरों के किराए से लेकर जहाजों का इंश्योरेंस तक महंगी हो गई है। बताते चलें कि भारत क्रूड के अलावा एडिबल ऑयल का भी एक बड़ा हिस्सा दूसरे देशों से समुद्री मार्ग से मंगाता है। सप्लाई चेन टूटने पर इसका असर खाना पकाने वाले तेल पर भी देखने को मिलेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें