Haridwar NewsBig News

हरिद्वार में उमड़ रहा कांवड़ियों का सैलाब, डेढ़ करोड़ से अधिक शिवभक्तों ने भरा गंगाजल

हरिद्वार में दिन पर दिन कांवड़ियों का सैलाब उमड़ रहा है. बड़ी संख्या में डाक कांवड़ियों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. बता दें डाक कांवड़िये बिना विश्राम किए गंगाजल भर अपने गंतव्य को रवाना होते हैं.

haridwar news

लगातार जिले में कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने पुलिस प्रशासन से अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए हैं. बता दें एक दिन में लाखों कांवड़िये हरिद्वार पहुंच रहे हैं. कांवड़ियों की सुरक्षा में हरिद्वार पुलिस रात-दिन मुस्तैद है.

haridwar news

कांवड़ियों के बड़े ट्रक और भारी मात्रा में मोटरसाइकिलों के आने से सड़कों पर धीरे-धीरे ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है. जिसको सुचारु करने के लिए अलग-अलग ड्यूटी पॉइंट पर हरिद्वार पुलिस के जवान मुस्तैद हैं. धीरे-धीरे कर सभी भोलों को पूर्व निर्धारित किए गए मार्गो से सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्यों की तरफ भेजा जा रहा है।

haridwar news

हरिद्वार पुलिस की ओर से जारी किए आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम तक 62 लाख कांवड़ियों ने हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल भरा. 22 जुलाई से 29 जुलाई तक एक करोड़ 83 लाख 40 हजार शिवभक्त कांवड़ियों ने गंगाजल भरा.

haridwar news

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें