Big NewsHaridwar

भारी बारिश के बाद खानपुर में आई बाढ़, लोगों में मची अफरा-तफरी

प्रदेश में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां एक ओर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। तो वहीं दूसरी ओर रूड़की के खानपुर में बाढ़ आने से अफरा-तफरी मच गई है।

भारी बारिश के कारण खानपुर में आई बाढ़

बीते तीन दिन से हो रही बारिश ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। रुड़की में शहर से लेकर देहात तक भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। खानपुर के शाहपुर गांव में बाणगंगा बीते दो दिनों से उफान पर थी। जिसके बाद आज जलस्तर और ज्यादा बढ़ने के कारण खानपुर में बाढ़ आ गई है। बाढ़ की चपेट में आने से खानपुर में खेत तबाह हो गए हैं।

FLOOD

बाढ़ में फंसी महिला को पुलिस ने बचाया

शाहपुर गांव में बाढ़ आने के कारण अपनी जमीन पर रखवाली कर रहा एक परिवार बाढ़ में फंस गया। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने बाढ़ में फंसे परिवार को रेस्क्यू कर लिया है। बता दें कि लक्सर के मोहम्मदपुर में  टूटे तटबंध से लगातार कटान जारी है। जिस कारण क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।

FLOOD

रूड़की में गढ्ढों में तब्दील हुई सड़क

भारी बारिश के कारण रूड़की अब गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जगह-जगह पर सड़कों में गहरे गड्ढे बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं। रुड़की में लगभग छह दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं सड़कों पर गढ्ढे तो कहीं बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है।

FLOOD

 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button