NainitalBig News

हल्द्वानी हिंसा में शामिल पांच उपद्रवी महिलाएं गिरफ्तार, अभी तक हो चुकी है 89 गिरफ्तारियां

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में आठ फरवरी को हुई हिंसा में शामिल पांच उपद्रवी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें अभी तक नैनीताल पुलिस 89 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

हल्द्वानी हिंसा में शामिल पांच उपद्रवी महिलाएं गिरफ्तार

एसएसपी प्रहलाद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बनभूलपुरा हिंसा में शामिल पांच महिला उपद्रवियों को पुलिस ने वीडियो एविडेंस के आधार पर चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दंगे में शामिल अन्य महिलाओं भी चिन्हित किया जा रहा है।

अन्य उपद्रवी महिलाओं की तलाश जारी

बता दें गिरफ्तार हुई महिलाओं ने भी हल्द्वानी हिंसा वाले दिन पुलिस पर पथराव किया था। इसके साथ ही उपद्रवियों की भी मदद की थी। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर कई टीमें काम कर रही है। आगे भी अन्य महिलाओं की गिरफ्तारी की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button