Char Dham YatraBig News

Char dham news : चारधाम यात्रा के दौरान पांच और यात्रियों ने गंवाई जान, 114 पहुंची मृतकों की संख्या

चारधाम यात्रा के दौरान पांच और श्रद्धालुओं की मौत की खबर सामने आ रही है। चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 114 पहुंच गई है।

चारधाम यात्रा के दौरान पांच यात्रियों की मौत

राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक केदारनाथ धाम में तीन, बदरीनाथ धाम की यात्रा पर एक और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर भी एक यात्री की मौत हुई है। बताते चलें सबसे अधिक मौत केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

  • हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, अस्थमा या मधुमेह का इतिहास रखने वाले श्रद्धालु, गर्भवती महिलाएं और 50 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालु अकेले यात्रा न करें।
  • प्राथमिक उपचार से सम्बन्धित दवाइयां जैसे सर्दी जुकाम, पेट, दर्द, उल्टी अपने साथ जरुर रखें।
  • पहाडों पर मौसम अचानक बदलता है, इसलिए ठंड से बचनें के लिए गर्म टोपी, गर्म मौजे, स्वेटर, जैकेट, बरसाती एंव छाता जरुरत का सामान अवश्य साथ में रखें।
  • पूर्व में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने पर निर्धारित दवाइयां व डॉक्टर का सम्पर्क विवरण साथ रखें।
  • पानी अधिक पीयें व खाली पेट यात्रा न करें।
  • स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तुरन्त डॉक्टर की सलाह लें।
  • यात्रा पर आने से पहले अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं व डॉक्टर की परामर्श के बाद ही यात्रा पर आएं।
  • यात्रा के दौरान धूम्रपान व नशीले पदार्थों से सेवन करने से बचें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें