Big NewsHaridwar

रूड़की में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबने से पांच की मौत

मंगलवार सुबह रूड़की में दर्दनाक हादसा हो गया। रूड़की के मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।

रूड़की में ईंट भट्टे की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा

उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार सुबह ईंट भट्टे की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलौर कोतवाली के लहबोली गांव में अचानक ईंट भट्टे की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में 12 से ज्यादा मजदूर दब गए। जिसमें से पांच की मजदूरों की मौत हो गई।

कई मजदूर घायल, तीन की हालत गंभीर

मलबे से अभी तक पांच शव निकाले गए हैं। घायल मजदूरों में से तीन की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ईंट पकाने के लिए चिमनी में ईंट भरते समय ये हादसा हुआ। इस दौरान मजदूर काम शुरू ही कर रहे थे कि दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस से पहले मजदूर बचने के लिए भाग पाते वो इसकी चपेट में आ गए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button