Big News : पहले पत्नी ने खाया जहर, फिर पति ने भी सुसाइड नोट छोड़ दे दी अपनी जान - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पहले पत्नी ने खाया जहर, फिर पति ने भी सुसाइड नोट छोड़ दे दी अपनी जान

Yogita Bisht
2 Min Read
2 dead body

हरिद्वार में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर अपनी जान दे दी। महिला की मौत के एक दिन बाद ही पति ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। 24 घंटे के भीतर पति-पत्नी की मौत के कारण परिवार में कोहराम मच गया है।

महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर दी जान

हरिद्वार पथरी थानाक्षेत्र के फूलगढ़ गांव में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला की हायर सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के एक दिन बाद ही उसके पति ने भी अपनी जान दे दी।

पति ने सुसाइट नोट छोड़ कर दे दी जान

महिला की मौत के बाद पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। पति की मौत के बाद एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उसने लिखा है कि वो अपनी मर्जी से अपनी जान दे रहा है।

गृह क्लेश पति-पत्नी की खुदकुशी की वजह

मिली जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच तनाव चल रहा था। 24 घंटे के भीतर पति-पत्नी की खुदकुशी के पीछे की वजह पीछे गृह क्लेश को बताई जा रहा है। पति-पत्नी की मौत के बाद उनकी दो बेटियां अनाथ हो गई हैं। बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।