Big NewsRudraprayag

Snowfall in Kedarnath: केदारनाथ धाम में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, खूबसूरत नजारों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, देखें वीडियो

Snowfall in Kedarnath: बाबा केदार के धाम में भक्तों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी होने से धाम औक आस-पास का मौसम सुहावना हो गया है। रविवार को हुई बर्फबारी का धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने लुत्फ उठाया।

Kedarnath Dham में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

Kedarnath Dham में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। दोपहर बाद बदले मौसम के बाद धाम में बर्फबारी देखने को मिली है। धाम में बर्फबारी होने से श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। बता दें कि पिछले कई दिनों से यहां खराब हो रहा था। जिसके बाद आज बर्फबारी हो गई।

मौसम हुआ और भी ठंडा

Baba Kedar के धाम में रविवार को हुई बर्फबारी के बाद श्रद्धालु खुश हैं। धाम में हुई बर्फबारी के कारण घाटी का मौसम और भी ज्यादा ठंडा हो गया है। बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button