Big NewsUttarakhand

पहले जागेश्वर धाम जाएंगे पीएम मोदी, फिर पिथौरागढ़ में ITBP जवानों से मुलाकात के साथ ही करेंगे जनसभा

पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। पिथौरागढ़ में पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियों में बीजेपी जुटी हुई है। पीएम मोदी 12 अक्तूबर को पहले अल्मोड़ा जाएंगे। वहां जागेश्वर धाम में पूजा अर्चना के बाद पीएम मोदी पिथौरागढ़ जाएंगे।

पहले जागेश्वर धाम के दर्शन करेंगे पीएम मोदी

12 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले अल्मोड़ा मे जागेश्वर धाम के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। जिसके बाद वो पिथऔरागढ़ जाएंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर जागेश्वर धाम में भी तैयारियां चल रही है। प्रशासन पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर के लैंड होने के लिए हैली पैड के लिए जगह का चयन करलिया है।

जोलिकांग में ITBP के जवानों से करेंगे मुलाकात

जागेश्वर धाम के दर्शन के बाद पीएम मोदी पिथौरागढ़ में सीमांत क्षेत्र जोलिकांग जाएंगे। जहां वो आईटीबीपी चौकी में जवानों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनके उत्पाद को देखेंगे और उनसे चर्चा भी करेंगे। इसके साथ ही वो आदि कैलाश के भी दर्शन करेंगे।

पिथौरागढ़ में जनसभा को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने पीएम के दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। बता दें कि जनसभा के बाद पीएम मोदी सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे और फिर चंपावत जिले के मायावती आश्रम जाएंगे। यहां पीएम रात्रि विश्राम करेंगे। अगली सुबह 13 अक्टूबर को पीएम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button