UttarakhandHaridwar NewsHighlight

घर के बाहर कुत्ता घुमाने पर कर दी हवाई फायरिंग, आठ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार में कुत्ते को घुमाने के नाम पर बवाल हो गया। अज्ञात लोगों ने घर के बाहर कुत्ता घुमाने पर धमकी देते हुए हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घर के बाहर कुत्ता घुमाने पर हुआ बवाल

मामला हरिद्वार के आनन्दम सिटी का है। मोनिका सैनी ने देर शाम पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपितों पर गाली-गलौज कर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि वो देर शाम अपने कुत्ते को काॅलोनी में घुमा रही थी। कुछ व्यक्ति घर के सामने आकर उससे गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे।

धमकी देते हुए कर दी फायरिंग

महिला ने तहरीर में बताया कि आरोपितों ने उसे कहा कि यदि तुम्हारा कुत्ता उनके घर के सामने दिखाई दिया तो वो उसे गोली मार देंगे। ‘हम मुजफ्फर नगर के रहने वाले हैं कुछ भी कर सकते हैं।’ इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने तीन राउंड फायरिंग भी की। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची।

आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस की टीम जब तक मौके पर पहुंची तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी रविंद्र शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें