highlight

मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग, दुकान में था 1 करोड़ से अधिक का स्टॉक

दिलाराम चौक स्थित राज प्लाजा में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर बीते दिन देर रात एक मोबाइल दुकान में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान में करीब एक करोड़ से अधिका का स्टॉक था।

मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग, 1 करोड़ से अधिक का था स्टॉक

मोबाइल दुकान में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की चपेट में आने से दुकान के सभी मोबाइल, LED, LCD, चार्जर, कवर, म्यूजिक सिस्टम, एसेसरीज आदि जलकर राख हो गए। दरअसल ये घटना देर रात 10:30 बजे की है। करीब 30 मिनट बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। हालांकि आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button