Udham Singh NagarBig News

रुद्रपुर में चार मंजिला दुकान में लगी भीषण, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में विधवानी मार्केट में स्थित चार मंजिला दुकान में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी विकराल हो गई की सभी फ्लोर आग की चपेट में आ गए. सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है

चार मंजिला दुकान में लगी भीषण

घटना रविवार की बताई जा रही है. विधवानी मार्केट में स्थित नागपाल इंटर प्राईजेज में अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल हो गई की इससे चार मंजिला दुकान के सभी फ्लोर आग की चपेट में आ गए. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. लेकिन ट्यब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था.

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

दमकल विभाग की टीम को आग पर काबू पाने के लिए दूसरे मकानों की छतों में जाना पड़ा. आग की लपटे देख मौके पर व्यापारियों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है दुकान में इलेक्ट्रॉनिक संबंधी सामान सप्लाई किया जाता था. आग लगने से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button