Uttarkashihighlight

मंदिर के पास फिर भड़की आग, एक दिन पहले दर्जनों मकान समेत कई दुकान जलकर हुई थी खाक

उत्तरकाशी के बड़कोट में लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास शुक्रवार रात एक बार फिर भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

सात आवासीय मकान समेत पांच दुकानें जलकर हुई थी खाक

बता दें गुरुवार रात भी बड़कोट के नगरपालिका क्षेत्र के लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास भीषण आग लग गई थी. आग की चपेट में आने से सात आवासीय मकान समेत पांच दुकान जलकर राख हो गई. आग की लपटे देख लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से निकलकर भागे. गनीमत रही की आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई.

गैस सिलिंडरों ने पकड़ ली थी आग

बता दें फास्टफूड की दुकान में रखे दो गैस सिलिंडरों ने आग पकड़ ली थी. देर रात होने के कारण लोगों को घटना की जानकारी नहीं मिल पाई और आग पास की ही दूसरी फास्टफूड की दुकान तक पहुंच गई. वहां रखे दो ओर सिलिंडर भी आग लगने से फट गए. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button