Nainital NewsBig News

दीपावली को लेकर फायर ब्रिगेड मुस्तैद, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहेगी अग्निशमन की गाड़ियां

हल्द्वानी : दीपावली के त्यौहार को लेकर फायर ब्रिगेड विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। कल देशभर में दीपावली मनाई जाएगी। ऐसे में किसी तरह की आग की घटनाएं न हो इसको लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है।

दीपावली को लेकर फायर ब्रिगेड मुस्तैद

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने बताया कि दीपावली पर पटाखे और दीये के चलते आग की घटनाएं होने की संभावनाएं बनी रहती है। ऐसे में फायर विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है। पटाखे की बिक्री के अलावा बाजारों में भीड़भाड़ वाले स्थान पर अग्निशमन की गाड़ियां तैनात की गई है।

सावधानी बरतने की अपील

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार ने सभी लोगों से अपील की है कि पटाखे जलाने के दौरान सावधानी बरतें। किसी तरह की जान माल का नुकसान ना हो इसके लिए अस्पतालों को भी निर्देशित किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें