Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी में कार के शोरूम में लगी आग, मची अफरातफरी, मौके पर पहुंचा दमकल विभाग

हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। गोरापड़ाव में Kia कार के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

हल्द्वानी में कार के शोरूम में लगी आग

घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। अचानक गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से गोदाम में खड़ी तीन गाड़ियां जलकर राख हो गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन के अधिकारी समेत पुलिस की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें