Big NewsNational

महाकुंभ में लगी भीषण आग, टेंट जलकर हुए खाक, कई लोगों के झुलसने की जानकारी

रविवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र (Maha Kumbh 2025) में भीषण आग लग गई, जो शास्त्रीय ब्रिज के नीचे सेक्टर 19 इलाके में भड़की। इस घटना में कई लोग झुलसने की खबरें आई हैं।

fire caught in tent

महाकुंभ में लगी भीषण आग

रविवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र (Maha Kumbh 2025) में भीषण आग लग गई, जो शास्त्रीय ब्रिज के नीचे सेक्टर 19 इलाके में भड़की। इस घटना में कई लोग झुलसने की खबरें आई हैं। ऐसे में अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आग लगने के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची हैं। आग को बुझाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

fire caught in tent

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा है। उन्होंने घायलों के इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

fire caught in tent

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब चार बजे महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 16 स्थित दिगंबर अनी अखाड़े में प्रसाद बनाने के दौरान अचानक भीषण आग लग गई।

fire caught in tent

आग इतनी तेज थी कि टेंटों में रखे तीन सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। इस हादसे में 20 से 25 टेंट जलकर खाक हो गए।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button