Big NewsUttarakhand
Uttarakhand Budget 2023: वित्त मंत्री ने पेश किया 77,407 करोड़ का बजट, इन सात बिंदुओं पर रहा फोकस

गैरसैंण में धामी सरकार का आज पहला पूर्ण बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट पेश करते हुए कहा कि 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में सरकार का यह बजट अहम भूमिका निभाएगा। वित्त मंत्री ने 77407 करोड़ का बजट पेश किया। इस बजट में सात बातों पर फोकस रहा।
वित्त मंत्री ने पेश किया 77,407 करोड़ का बजट
धामी सरकार का पहला पूर्ण बजट आज गैरसैंण में पेश किया गया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 77407 करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का यह बजट 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य की योजनाएं गरीबों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा। बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
सात बिंदुओं पर है बजट का फोकस
- मानव पूंजी में निवेश पर जोर दिया गया।
- समावेशी विकास के तहत अंतिम छोर तक खड़े व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना और नए अवसर का उपयोग करने के लिए प्लेटफॉर्म देना।
- स्वास्थ्य सुविधाओं की सुविधा।
- पूंजीगत व्यय में सार्वजनिक संपत्ति का संवर्धन एव संरक्षण।
- निर्बाध एवं सुरक्षित संयोजकता।
- प्रोद्योगिक एवं आधुनिक विकास।
- इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में संतुलन।
बजट की बड़ी बातें ये रही
- 2025 तक राज्य को सर्वश्रेष्ठ बनाने की दिशा में काम।
- जी-20 के लिए 100 करोड़ का प्रावधान।
- बालिका साइकिल योजना के लिए 15 करोड़ का प्रवाधान।
- उत्तराखंड का युवा नौकरी करेगा नहीं बल्कि देगा।
- स्वरोजगार योजना के लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान।
- लोक सेवा आयोग की तैयारी के लिए 50 हजार।
- बजट में युवा शक्ति पर विशेष फोकस किया गया है।
- मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए 11 करोड़ का प्रावधान
- भर्तियों में घोटाला करने वालों के खिलाफ कड़े कानून।
- NCC कैडेट का भत्ता बढ़ाया।
- पिछड़ी जातियों की छात्राओं के लिए एक करोड़ 90 लाख छात्रवृत्ति का प्रावधान।