highlightBig NewsUttarakhand

आज उत्तराखंड आएंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, बद्रीनाथ के करेंगी दर्शन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने दो दिवसीय दौरे के लिए आज उत्तराखंड पहुंचेंगी। शनिवार को वित्त मंत्री जोशीमठ में श्री बदरीनाथ वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करेंगी।

आज उत्तराखंड आएंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण उत्तराखंड पहुंचेंगी। उत्तराखंड आकर वित्त मंत्री जोशीमठ में श्री बदरीनाथ वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों से बातचीत करेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगी।

बद्रीनाथ के करेंगी दर्शन

जोशीमठ में दो महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद करने के बाद वो ब्रदीनाथ जाएंगी। दोपहर साढ़े तीन बजे जोशीमठ से सड़क मार्ग से बद्रीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगी।

रविवार को बद्रीनाथ धाम के दर्शन के बाद वो देश के पहले गांव माणा के लिए रवाना होंगी। माणा में वित्त मंत्री करीब एक घंटा यहां रुकेंगी। जिसके बाद दोपहर साढ़े ग्यारह बजे वित्त मंत्री हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना होंगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button