UttarakhandHaridwarhighlight

दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कर्मचारियों में मची अफरातफरी

रुड़की के भगवानपुर में दवा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मचा गया। इस दौरान फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी और अधिकारियों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।

दवा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप

घटना मंगलवार सुबह भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में पुहाना के पास यश फार्मा फैक्टरी में आग लग गई। दवा फैक्ट्री में आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया। कर्मचारियों ने घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नुकसान का किया जा रहा आकलन

बताया जा रहा है घटना के दौरान कर्मचारी फैक्ट्री में काम रहे थे। करीब सात बजे के आसपास अचानक आग लग गई। आग से फैक्टरी में लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button