Nationalhighlight

भारत में पहली बार!, इस महिला के लिवर में पल रहा तीन महीने का भ्रूण, डॉक्टर भी हैरान

Fetus Found In Liver of woman: मेडिकल साइंस की दुनिया से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला के बीते दो महीनों से पेट दर्द और उल्टी हो रही थी। जब स्थानीय स्तर पर इलाज करवाने के बाद भी आराम नहीं मिला तो वो मेरठ आई। जहां पर एक निजी इमेजिंग सेंटर में एमआरआई जांच कराई गई। हालांकि इस जांच रिपोर्ट को देखकर ना सिर्फ महिला बल्कि डॉक्टर भी दंग रह गए। महिला प्रेग्नेंट है। लेकिन बच्चा गर्भाशय में नहीं बल्कि लिवर (Fetus In Liver) में पल रहा है। वो 12 हफ्ते यानी की तीन महीने का भ्रूण।

महिला के लिवर में पल रहा तीन महीने का भ्रूण Fetus Found In Liver of woman

दरअसल ये पूरा मामला बुलंदशहर का है। यहां 30 वर्षीय महिला का ये रेयर केस है। पेर्ट दर्द की शिकायत के बाद बुलंदशहर के डॉक्टरों की तरह से महिला को एमआरआई एब्डोमेन कराने को कहा गया। जिसके बाद महिला अपने परिवार के साथ ओम इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर गई।

महिला का एमआरआई करवाया गया। जिसे देखकर एक्सपर्ट की टीम हैरान रह गई। महिला के लीवर के दाहिने भाग में तीन महीने का गर्भ पल रहा है। ये भारत में पहला ऐसा केस है। तो वहीं दुनिया में ये रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस है।

बच्चे की धड़कन भी सुनाई दी

बता दें कि जांच में महिला के लिवर में 12 सप्ताह की गर्भावस्था है। उसकी धड़कन भी साफ तौर पर दिखाई दे रही थी। जिसके बाद परिवार वालों को रिपोर्ट देकर आगे की प्रक्रिया के लिए सुझाव दिया गया।

भारत का पहला मामला

बता दें कि महिला की इस दुर्लभ स्थिति को इंट्राहेपेटिक एक्टोपिक प्रेग्नेंसी (ectopic pregnancy) कहते है। ये काफी रेयर केस है। लिटरेचर में दर्ज मामलों के अनुसार दुनिया में अब तक केवल आठ ऐसे केस सामने आए है। तो वहीं भारत का ये पहला केस है। ये अवस्था मां और बच्चे दोनों के लिए ही बेहद जोखिम भरी होती है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button