EntertainmentHighlight

February Film Release: फरवरी में मिलेगा एंटरटेनमेंट का डोज, ‘लवयापा’ से ‘छावा’ तक, ये फिल्में हो रही रिलीज

फरवरी का महीना सिनेमा लवर्स के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। इस महीने कई सारी फिल्में है जो बड़े पर्दे पर रिलीज(February Film Release) होने जा रही हैं। इस महीने आपको एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है। कॉमेडी से लेकर एक्शन, ड्रामा और रोमांस तक, सिने लवर्स का ये फिल्में मनोरजंन करती नजर आएंगी। ऐसे में अगर आप भी फिल्मों के शॉकीन है, खासकर बॉलीवुड फिल्मों के तो इन फिल्मों को थिएटर में जाकर देखना मिस ना करे। चलिए जान लेते है कि इस महीने कौन सी फिल्में रिलीज हो रही है।

February Film Release: लवयापा’ (Loveyapa)

chhaava

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘लवयापा’ मूवी 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर लीड रोल में है। ये महाराजा के बाद जुनैद की दूसरी फिल्म है।

सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam)

sanam-teri-kasam Re-release date

आज कल पुरानी फिल्मों के दोबारा रिलीज होने का सिलसिला तेज़ी से बढ़ रहा है। ऐसे में हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की भावुक प्रेम कहानी सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है। सनम तेरी कसम सात फरवरी को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बदमाश रविकुमार

chhaava

एक्शन-म्यूजिकल फिल्म बदमाश रविकुमार भी 7 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को कीथ गोम्स द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म में हिमेश रेशमिया, कीर्ति कुल्हारी, प्रभु देवा और सनी लियोन मुख्य भूमिका में है। हिमेश रेशमिया के आइकॉनिक कैरेक्टर रवि कुमार की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो 10 विलेन से लड़ते नजर आएंगे।

छावा (Chhaava)

chhaava

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा (Chhaava) मराठी नॉवेल पर बेस्ड एक हिस्टोरिकल ड्रामा है। ये फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 7वीं सदी के मराठा साम्राज्य पर बेस्ड है। इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की कहानी को दर्शाया गया है।

मेरे हस्बैंड की बीवी (Mere Husband Ki Biwi)

chhaava

मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित मेरे हस्बैंड की बीवी एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। ये फिल्म यह 21 फरवरी बड़े पर्दे में दस्तक देने वाली है। फिल्म में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह, भूमि पडनेकर अहम भूमिका में है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें