EntertainmentHighlight

Sanam Teri Kasam : पर्दे पर एक बार फिर लौट रही सनम तेरी कसम, इस दिन होगी रिलीज

आज कल पुरानी फिल्मों के दोबारा रिलीज होने का सिलसिला तेज़ी से बढ़ रहा है। कई फिल्मों ने दोबारा सिनेमाघरों में आकर ना सिर्फ दर्शकों का दिल जीता है बल्कि अच्छी कमाई भी की है। ऐसे में हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की भावुक प्रेम कहानी सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है।

सनम तेरी कसम इस दिन दोबारा होगी रिलीज (Sanam Teri Kasam Re-Release Date)

लंबे समय से फैंस इस फिल्म की दोबारा रिलीज की मांग कर रहे थे। अब उनकी ये ख्वाहिश पूरी होने जा रही है। फिल्म के निर्देशक दीपक मुकुट ने ऐलान किया है कि सनम तेरी कसम सात फरवरी को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस बात की जानकारी खुद हर्षवर्धन राणे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए दी। वीडियो में वो निर्देशक दीपक मुकुट के साथ नजर आते हैं। जैसे ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होती है। वहां मौजूद सभी लोग खुशी से झूम उठते हैं।

2016 में आई थी फिल्म

साल 2016 में सनम तेरी कसम पहली बार रिलीज हुई थी। इसकी इमोशनल कहानी और हर्षवर्धन-मावरा की शानदार जोड़ी ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। फिल्म के गाने उस समय सुपरहिट थे। आज भी ये संगीत प्रेमियों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए हैं। सनम तेरी कसम की दोबारा रिलीज को लेकर फैंस के बीच भारी उत्साह है। ये देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म भी दूसरी बार बॉक्स ऑफिस पर वही जादू बिखेर पाती है या नहीं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें