Trending

सरपंच बनने की चाह में पिता बना हैवान!, मासूम बच्ची को ऐसे उतारा मौत के घाट

महाराष्ट्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक पिता की सत्ता का भूख इतनी थी कि उसने अपने मासूम सी बच्ची को ही मौत के घाट उतार दिया। आपका भी इस खबर को पढ़कर दिल दहल जाएगा। दरअसल पतिा को पंचायत चुनाव लड़ना था। सरपंच बनने की चाह इतनी थी कि उसने अपनी ही छह साल की बेटी को मौत दे दी।

सरपंच बनने की चाह में पिता बना हैवान!

दरअसल ये पूरा मामलामहाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से जुड़ा है। आरोपी की पहचान 28 साल के पांडुरंग कोंडमंगले के रूप में हुई है। जो मुखेड तालुका के केरूर गांव में रहता है। यहां वो नाई की दुकान चलाता है। आरोपी पंचायत चुनाव लड़ना चाहता था।

मासूम बच्ची को ऐसे उतारा मौत के घाट

लेकिन स्थानीय निकाय चुनावों के लिए लागू नियम उनकी इस राह में बाधा डाल रहे थे। दरअसल केवल दो बच्चे वाले ही पंचायत चुनाव लड़ सकते है। हालांकि आरोपी के तीन बच्चे, एक तीन साल का बेटा और दो छह साल की जुड़वां बेटियां। ऐसे में उसने अपनी बेटी प्राची को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

सरपंच के साथ रची साजिश

आरोपी पिता ने इसको लेकर मौजूदा सरपंच गणेश रामचंद्र शिंदे से सलाह ली। दोनों ने पहले बच्ची को गोने या फिर छोड़ देने के ऑप्शन को सोचा। लेकिन प्रमाण पत्र में बच्ची का नाम दर्ज होने की वजह से उनका ये प्लान ठीक नहीं बैठा। आखिरकार दोनों ने बच्ची की हत्या करने का सोचा। हत्या को हादसे का रूप देने का प्लान था।

नहर में फेंककर हुआ फरार

पुलिस की माने तो आरोपी पिता अपने बेटी प्राची को मोटरसाइकिल पर बैठाकर तेलंगाना के निजामाबाद जिले में स्थित निजाम सागर नहर लेकर गया। वहां से उसने बेटी को नहर में धक्का दिया और फरार हो गया। घटना के समय वहां मौजूद कुछ लोगों ने पानी में कुछ गिरने की आवाज सुनी। बच्ची का शव पानी में तैरता देख पुलिस को सूचित किया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button