Haridwarhighlight

घर से निकलने पर ससुर ने लगाई पाबंदी, बहु ने किया विरोध तो कर दी मारपीट, फिर…

हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रुड़की निवासी महिला ने अपने ससुर पर घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

घर से निकलने पर ससुर लगाता था पाबंदी

मामले को लेकर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। महिला ने बताया की उसका पति शहर से बाहर नौकरी करता है। महिला ने बताया की वो सब्जी लेने के लिए भी घर से बाहर जाती है तो ससुर पाबंदी लगाते हैं। इसके साथ ही पड़ोसियों से बातचीत भी करती है तो भी इन्कार करता है।

विरोध करने पर कर दी बहु की पिटाई

पीड़िता ने आरोप बताया कि ससुर उसके चरित्र पर शक करता है और घर से बाहर निकलने पर भी बंदिशें लगा दी हैं। महिला ने बताया रविवार सुबह वह किसी काम से बाहर जा रही थी। इस पर ससुर ने उसे घर से बाहर जाने से रोक लिया। विरोध करने पर ससुर ने उसके साथ मारपीट तक कर दी।

मामले की जांच जारी

पीड़ित महिला ने पुलिस से ससुर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button