Nationalhighlight

बाप बना कसाई! Neet में कम नंबर आने पर बेटी की पिता ने ही पीट-पीटकर कर दी हत्या

Father Beats Daughter to Death NEET Marks: महाराष्ट्र(maharashtra) के सांगली से एक बेहद चौकाने वाली घटना सामने आई है। जहां पर बाप कसाई बन गया। यहां पर नीट की तैयारी कर रही एक लड़की को उसी के पिता ने गुस्से में पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। वजह थी नीट परीक्षा के मॉक टेस्ट में बच्ची के कम नंबर आए थे। बच्ची के पिता ने उसे इस कदर पीटा की उसकी इलाज से पहले ही मौत हो गई।

father-beats-daughter-to-death-neet-marks

बच्ची की पीट-पीटकर कर दी हत्या Father Beats Daughter to Death NEET Marks

सांगली में बच्ची का पिता धोंदीराम भोंसले एक स्कूल में प्रिंसिपल है। महज 17 साल की बेटी पिता के गुस्से की भेंट चढ़ गई। दरअसल बच्ची के नीट (NEET) परीक्षा की मॉक टेस्ट में कम नंबर आए थे। इसे से गुस्सा होकर पिता ने उसे बेरहमी से पीटा। उसने बच्ची को डंडे से पीटा। जिसके चलते साधना को गंभीर चोटें आईं। इसको देख परिजन उसे तुरंत ही अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज से पहले ही बच्ची की मौत हो गई।

10वीं बोर्ड में बेटी के आए थे 92%

बता दें कि मृतक बच्ची का नाम साधना भोंसले है। वो 12वीं की छात्रा थी और नीट की तैयारी कर रही थी। उसके 10वीं बोर्ड में 92.60% आए थे। पुलिस की माने तो 22 जून को बच्ची की मां ने थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दी थी।

पुलिस कस्टडी में पिता

बच्ची की मां ने बताया कि पति ने बेटी के कम नंबर आने की वजह से उसे बेरहमी से पीटा। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। ऐसे में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल वो पुलिस कस्टडी में है और जांच जारी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button