Big NewsChamoli

उत्तराखंड में नहीं थम रहा हादसों का सिलसिला, नंदानगर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता-पुत्री की मौत

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब चमोली से बुरी खबर सामने आई है। जहां नंदानगर में एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में पिता और पुत्री की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

नंदानगर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता-पुत्री की मौत

नंदानगर क्षेत्र में शुक्रवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक दानगर क्षेत्र के सुतोल-पेरी सड़क पर एक वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर खाई में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। लेकिन इस हादसे में पिता और पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई थी।

एक घायल को किया गया एयर लिफ्ट

मिली जानकारी के मुताबिक वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। वाहन नंदानगर क्षेत्र के सुतोल-पेरी सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान वो हादसे का शिकार हो गया। वाहन में सवार दो लोगों भरत सिंह (42) पुत्र सौण्या सिंह निवासी सुतोल और उनकी बेटी सपना (17) की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button