Big NewsNational

देश को दहलाने की साजिश! मेडिकल कॉलेज से 2 AK-47 और 350kg विस्फोटक बरामद!, डॉक्टर आदिल गिरफ्तार  

Faridabad 350 kg rdx ak47 recovered: एक बार फिर देश को दहलाने की साजिश नाकाम हुई है। हरियाणा के फरीदाबाद में एक डॉक्टर के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार इस डॉक्टर(Dr Aadil) ने कमरा किराए पर लिया था।

जम्मू पुलिस ने उसके कमरे से 300 किलो से अधिक आरडीएक्स, 2 AK-47 राइफल, 84 कारतूस और केमिकर बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर ये ऑपरेशन किया गया। ये ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक विशेष टीम और स्थानीय पुलिस द्वारा मिलकर किया गया।

फरीदाबाद के मेडिकल कॉलेज से 2 AK-47 और 350kg विस्फोटक बरामद!  

खबरों की माने तो ये कार्रवाई अंसार गजवत-उल-हिंद (AGH) नाम के आतंकी संगठन से जुड़ी जांच का हिस्सा है। जांच में पता चला कि इस संगठन से तीन डॉक्टर जुड़े हुए थे। तीन में से दो डॉक्टरों आदील(Dr Aadil) अहमद राथर को सहारन पुर से और मुज़म्मिल शकील को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। तो वहीं तीसरा डॉक्टर अभी फरार है।

faridabad-doctor-350-kg-rdx-ak47-recovered

GMC में नौकरी करता था डॉ अदील

हाल ही में अदील राथर से जुड़ा एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ था। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग मेडिकल कॉलेज (GMC) में उसके लॉकर से AK-47 मिली थी। उस समय वो कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर की पोजिशन में थे। बीते साल 24 अक्टूबर को उसने अपना पद छोड़ा था।

आतंकवादी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद में शामिल

जांच एजेंसियों का मानना है कि अदील और अन्य साथी डॉक्टर फिर से आतंकवादी संगठन अंसार गजवत-उल-हिंद के नेटवर्क को सक्रिय करने में लगे थे। बताते चलें कि साल 2017 में हिजबुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर ज़ाकिर मूसा ने इस संगठन को गठित किया था। इस मकसद कश्मीर में शरिया कानून के तहत एक इस्लामिक राज्य बनाना है। साथ ही भारत के खिलाफ जिहाद की पहल करना है।

इतनी भारी मात्रा में कैसे पहुंचा आरडीएक्स?

अब इतनी भारी मात्रा में आरडीएक्स और हथियार फरीदाबाद कैसे पहुंचे फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगा रही है। साथ ही डॉक्टरों की आतंकियों से क्या भूमिका थी। शुरूआती जांच में ये संभावना भी जताई जा रही है कि ये नटवर्क कई राज्यों में फैला हो सकता है। इसके तार कश्मीर घाटी, यूपी और हरियाणा तक फैले हो सकते है। एजेंसियां इसकी जांच कर रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button