Big NewsSports

दर्शकों की डिमांड पर छक्का मारने वाले मशहूर क्रिकेटर सलीम दुर्रानी नहीं रहे, 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

क्रिकेट की दुनिया के लिए एक दुखद खबर है। रविवार को भारत के पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का निधन हो गया। उन्होंने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें की उनका निधन गुजरात के जामनगर में हुआ।

कैंसर से जूझ रहे थे क्रिकेटर सलीम दुर्रानी

सलीम बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सलीम कैंसर से जूझ रहे थे। वह पहले ऐसे क्रिकेटर थे जिन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उनको यह अवार्ड 1960 में मिला था। सलीम के नाम 29 टेस्ट मैच है।

उन्होंने 29 मैचों में 1202 रन बनाए थे। जिसमें एक शतक और एक अर्ध शतक शामिल है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 75 विकेट भी चटकाए। 

अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था जन्म

सलीम का जन्म अफगानिस्तान के काबुल में हुआ था। वह जब महज आठ साल के थे। तब वह अपने परिवार के साथ पाकिस्तान के करांची आ गए थे। भारत-पाकिस्तान के बटवारे के दौरान सलीम और उनके परिवार ने भारत में रहने का सोचा। क्रिकेट में दिलचस्पी होने के कारण उन्होंने क्रिकेट को अपना करियर चुना। 1960-70 के समय उन्होंने अपने आल राउंडर प्रदर्शन से टीम में जगह बनाई।  

1960 में किया था टेस्ट डेब्यू

1960 में सलीम ने टेस्ट में डेब्यू किया। वह छक्के लगाने के लिए भी जाने जाते थे। अपना आखरी टेस्ट मुकाबला उन्होंने 1973 में खेला था। क्रिकेट से सन्यास के बाद उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी के साथ ‘चरित्र’ फिल्म में काम किया था।

Famous cricketer Salim Durrani

पीएम मोदी ने भी जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर शोक जताया है। मोदी ने ट्वीटकर लिखा सलीम दुर्रानी क्रिकेट के लीजेंड खिलाड़ी थे। वह अपने आप में एक संस्था थे।

उनकी भारत को क्रिकेट की दुनिया में उचाईयों में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका थी। मैदान पर हो या बाहर वह अपने अलग अंदाज़ के लिए जाने जाते थे। मैं उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सलीम की आत्मा को शांति मिले।   

 गुजरात के साथ पुराना और मजबूत रिश्ता था सलीम का

पीएम मोदी ने आगे लिखा सलीम दुर्रानी का गुजरात से बहुत ही पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। वह कई साल गुजरात और सौराष्ट्र के लिए खेले। उन्होंने गुजरात को अपना घर भी बनाया। मुझे उनके साथ बात करने का मौका मिला है। मैं उनके बहुमुखी व्यक्तित्व से बेहद प्रभावित हुआ हूं। उनकी कमी जरूर खलेगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें