मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का बीती रात करीब 2.30 बजे 66 साल की उम्र में निधन हो गया। सतीश कौशिक बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता, निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और कॉमेडियन थे। उनके निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
- Advertisement -
सतीश कौशिक का होली के जश्न के बाद दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
अभिनेता सतीश कौशिक सात मार्च को जावेद अख्तर की होली पार्टी में शामिल हुए थे। होली पार्टी के बाद सतीश गुरुग्राम में अपने मित्र के घर पर थे। दोस्त के घर पर ही उनको सीने में हल्का दर्द महसूस हुआ। जिसके बाद अभिनेता ने अपने ड्राइवर को अस्पताल ले जाने को कहा। अस्पताल के रास्ते में ही सतीश को हार्ट अटैक आ गया।
अस्पताल पहुंचने पर जांच के बाद पता चला कि अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। अभिनेता सतीश कौशिक की गुरूवार सुबह मौत हो गयी। जिसके बाद उनके शव को सुबह 5 :30 बजे दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया। 11 बजे शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। जिसके बाद उनका शव मुंबई लाया जाएगा। अभिनेता का अंतिम संस्कार गुरूवार तीन बजे मुंबई में होगा।
अभिनेता के निधन पर बॉलीवुड सितारों ने जताया शोक
बॉलीवुड सितारों ने अभिनेता के निधन पर शोक जताया है। इसके साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। सतीश के करीबी मित्र अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा ” जानता हूँ, मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है, पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूँगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था।
- Advertisement -
45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! जीवन तुम्हारे बिना पहले जैसा नहीं रहेगा। ओम् शांति। “इसके अलावा कंगना, नेहा धूपिया जैसे तमाम सितारों ने सतीश को श्रद्धांजलि दी है।
बेहतरीन अभिनेता और निर्देशक थे सतीश कौशिक
आपको बता दें की सतीश को पहचान मिस्टर इंडिया फिल्म से मिली थी। जिसमें उन्होंने कलेंडर की भूमिका निभायी थी। इसके साथ ही साजन चले ससुराल दीवाना मस्ताना जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में राज किया। उन्होंने तेरे नाम, प्रेम, हम आपके दिल में रहतें है जैसी फिल्मों में निर्देशन भी किया था। तेरे नाम अभिनेता की पहली ब्लॉक बस्टर फिल्म थी।