Trendinghighlight

मेरठ में हेलिकॉप्टर चोरी होने से मचा हड़कंप, तीन महीने बाद पुलिस ने बताई क्या है सच्चाई

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हेलीकॉप्टर चोरी होने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस खबर से हड़कंप च गया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग जबरन हवाई पट्टी में घुस आए। जिसके बाद वो हेलीकॉप्टर को खोलकर ट्रक में लादकर निकल गए। ऐसे में इस खबर की सच्चाई सामने आ गई है। मेरठ पुलिस ने इसे झूठा बताते हुए वायरल खबर की सच्चाई बताई है।

मेरठ से हेलीकॉप्टर चोरी होने से मचा हड़कंप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन महीने पहले ये खबर आई थी कि कुछ लोग हेलीकॉप्टर चोरी करके ले गए। मेरठ में डॉ भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी परतापुर से करीब 10-15 लोगों ने हेलीकॉप्टर के पुर्जे खोलकर सारे पार्ट्स ट्रक में लाटकर ले गए। इस खबर के बाद हड़कंप मच गया।

बता दें कि ये खबर 10 मई 2024 की बताई जा रही है। आरोप ये भी था कि उन्हें रोकने पर बदमाशों ने स्टाफ से साथ-सात पायलट से भी हाथापाई की। पीड़ित पायलट ने जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत लिखवाई। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस ने खबर को बताया फेक

हालांकि हेलीकॉप्टर चोरी होने की बात फेक है। खुद मेरठ पुलिस ने इस खबर को झूठा बताया है। पुलिस की माने तो कोई हेलीकॉप्टर चोरी नहीं किया गया। ये घटना तीन महीने पुरानी है। दो ग्रुपों के बीच विवाद और गलतफहमी के चलते ये झूठी खबर फैल गई।

सोशल मीडिया पर ये खबर फैली लेकिन ये जांच में झूठी साबित हुई। इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से भी झूठी खबरों को ना फैलानें की बात कही है। झूठी खबरें फॉरवर्ड करने पर आप कानूनी पचड़े में फंस सकते हो। तीन महीने से इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसको लेकर खुलासा किया जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button