Big NewsUttarakhand

बदलते मौसम के साथ उत्तराखंड में तेजी से फैल रहा Eye Flu, ऐसे करें बचाव

बदलते मौसम के साथ ही कई मौसमी बिमारियां दस्तक देती हैं। इस मानसबन काल में प्रदेश में आंखों में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कई स्कूलों के बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं।

उत्तराखंड में तेजी से फैल रहा Eye Flu

उत्तराखंड में तेजी से बदलते मौसम के साथ आई फ्लू फैल रहा है। देहरादून के कई स्कूलों में इस से बच्चे पीड़ित हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में वायरल कंजक्टिवाटिस यानी की आई फ्लू के रोजाना 30 से 40 मरीज पहुंच रहे हैं।

क्या है वायरल कंजक्टिवाइटिस ( Eye Flu) ?

वायरल कंजक्टिवाइटिस आंख का संक्रमण है। इसके कारण कंजक्टिवा, पलकों के अंदर और आंख के सफेद हिस्से को ढकने वाली झिल्ली में सूजन आ जाती है। आंखे लाल हो जाती हैं।

आमतौर पर वायरल कंजक्टिवाइटिस एडेनोवायरस के कारण होता है। जो कि संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले स्राव के संपर्क में आने से फैलता है। इसके साथ ही संक्रमित व्यक्ति के तौलिया, वाश क्लाथ या आंखों के मेकअप के संपर्क में आने से भी ये फैलाता है।

आई फ्लू के ये हैं लक्षण

आई फ्लू के लक्षणों में सबसे आम आंखें लाल होना और आंखों में खुजली होना है। इसके साथ ही सूजी और चढ़ी हुईं आँखे, आंखों से पानी या चिपचिपा पदार्थ निकलना, आंखों में जलन या खुजली महसूस होने के साथ ही सुबह पलकों पर पपड़ी जमना आई फ्लू के लक्षण हैं।

राहत के लिए अपनाए ये उपाय

आई फ्लू से राहत के लिए अपनी आंखों पर ठंडा सेक लगाना चाहिए। इसके साथ ही अपनी आंखों को भी ना मिले। अगर आंखों में जलन या खुजली ज्यादा महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इन बातों को रखें खास ध्यान

  • हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं।
  • आंखों को बार-बार छूने से बचें।
  • आई फ्लू होने पर आंखों के मेकअप से बचें।
  • आई फ्लू होने पर स्विमिंग ना करें।
  • दूसरों के साथ तौलिया, वाश क्लाथ या आंखों का मेकअप साझा करने से बचें।
  • कांटेक्ट लेंस बाहर निकालें और निर्माता के निर्देशों के अनुसार ही साफ करें।
  • आंखों के संपर्क में आने वाली किसी भी सतह को साफ और कीटाणु रहित करें।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button