Udham Singh Nagar NewsHighlight

चुनावी सीजन में छलक रहे जाम, आबकारी विभाग ने एक तस्कर को दबोचा, 5 पेटी शराब बरामद

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू है। अवैध शराब के व्यापार पर अंकुश लगाने के क्रम में आबकारी विभाग अभियान चलाए हुए है। आबकारी विभाग ने एक तस्कर समेत 5 पेटी अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए हैं। जबकि अन्य आरोपी भागने में सफल रहा।

आबकारी विभाग ने एक तस्कर को दबोचा

पुलिस द्वारा दी जानकारी मंगलवार को लगभग आठ बजे सूचना मिली। जिसका संज्ञान लेते हुए दक्ष चौराहे के पास घेराबंदी कर एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से पांच पेटी अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए गए। शराब कि कीमत बाजार में करीब 44 हजार रुपए बताई जा रही है।

5 पेटी शराब बरामद

तलाशी के दौरान गाड़ी चला रहा व्यक्ति भागने में सफल रहा। जिसकी पहचान योगेश चंद निवासी पुरानी गल्ला मंडी किच्छा के रूप में हुई है। दूसरे व्यक्ति द्वारा अपना नाम हीरा सिंह निवासी धौलाखेड़ा हल्द्वानी बताया गया। आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बरामद शराब का विवरण

90 पव्वा रॉयल स्टैग
96 पव्वा इंपीरियल ब्लू
48 पव्वा मैकडोवल

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें