Big NewsUttarakhand

Uttarakhand ka mausam: पर्वतीय इलाकों में आज भी बर्फबारी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand ka mausam: उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने पहाड़ी जनपदों के लिए बर्फबारी की संभावना जताई है। जबकि अन्य सभी जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया

Uttarakhand ka Mausam, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। अन्य सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। हालांकि 18 अक्टूबर को मौसम शुष्क बना रहेगा।

18 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 17 अक्टूबर को सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज हवा चलने के आसार हैं। वहीं पहाड़ी जिलों में बर्फबारी व बारिश होने की संभावना जताई है। पर्वतीय इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ने के साथ ही मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button