डेस्क-बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा आज अपना 63वां जन्मदिन मना रही हैं। हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई खूबसूरत हीरोइनें हुई हैं, लेकिन रेखा जैसी खूबसूरत शायद ही कोई हो। इतनी उम्र होने के बाद भी शायद ही कोई एक्सट्रेस हो, जो उन्हें खूबसूरती में टक्कर दे सके। कहते है कि उम्र के साथ खूबसूरती घटती जाती है, लेकिन रेखा के साथ कुछ उल्टा है। उनकी बढ़ती उम्र के साथ खूबसूरती और निखरती आ रही है। जैसे कि कोई अमृत पी रखा हो। यहीं नहीं उनकी खूबसूरती के दीवाने आज के युवा भी है।
हर कोई यह जानना चाहता है कि आखि इस उम्र के पड़ाव में उनकी खूबसूरती का क्या राज़ है। आज हम आपको उनके बर्थडे के खास मौके में बताएंगे कि आखिर क्या है इसका राज़। जिसके कारण वह देती है हर एक्सट्रेस को मात।
रोजाना पीती है इतना पानी
रेखा की दिन की शुरुआत पानी के साथ होती है। वह दिनभर में कम से कम 11-12 गिलास पानी पीती है। इससे शरीर में मौजूद विषाक्त तत्व और टॉक्सिंस बाहर निकल जाते है। जिससे कि शरीर में किसी भी प्रकार समस्या नहीं होती है और शरीर की अंदरुनी खूबसूरती बढ़ जाती है।
ऑयली चीजों से दूरी
रेखा ऑयली चीजों से बहुत दूर रहती है। काफी हद तक पकाएं गए खाना और ज्यादा ऑयली चीजों से दूरी बना कर रखती है।
लेती है पूरी नींद
रेखा नींद को लेकर कोई भी समझौता नहीं करती है। वह सुबह जल्द ही बेड छोड़ देती है। साथ ही पूरी नींद लेती है। जो कि उनके शरीर को फिट और सुंदर बनाता है।
हेल्दी चीजों का सेवन
रेखा इस बात को मानती है कि खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए हेल्दी और न्यूट्रिनल डाइट लेना बहुत ही जरुरी है। इसके सात ही वह अनहेल्दी डाइट, जंक फूड खाने से परहेज करती है।
अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक स्पा
जहां लोग खूबसूरती पाने के लिए महंगे से महंगे ब्य़ूटी प्रोडक्ट का यूज करते है। वहीं रेखा मानती है कि अरोमाथेरेपी और आयुर्वेदिक स्पा लेने से खूसबूरती बरकरार रखती है। जिसके कारण वह हमेशा यह चीजें लेती है।
अनुशासित लाइफ
रेखा एक अनुशासित लाइफस्टाइल में रहती हैं यही वजह है कि लाख परेशानियों के बावजूद उनका असर रेखा पर नहीं पड़ा।
बालों के लिए
हर एक्सट्रेस सोचती है कि आंवला, सिकाकाई, मेथी के बीज और नारियल तेल से बाल मजबूत और हेल्दी होते है। वहीं रेखा अपने बालों को नेचुरल रखने के लिए शहद, दही और व्हाइट एग को मिलाकर हेयर पैक सप्ताह में एक बार लगाती है। जो कि उन्हें मजबूत, काले-घने और शाइनिंग बाल देता है। जब तर बाल सुख नहीं जाते है तब तक रेखा कंघी का इस्तेमाल नहीं करती है। इसके साथ ही वह हेयर ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करती है।
क्लीनिंग और मॉश्चराइजिंग
रेखा रेगुलर रुप से चेहरे की क्लीनिंग और मॉशराइजिंग करता है। इसके साथ ही सोने से पहले मेकप हटाना नहीं भूलती है।
मेकप और कॉस्मेटिक
रेखा ऑयल बेस्ड मेकप का यूज करती है। इसके साथ ही जब वह फिल्मों में का करती थी तो वह टैलकम बेस्ड मेकप करती था। वह अपनी फिल्मों में खुद ही मेकप करती थी। उनके बोल्ड लिप और आई मेकअप सबसे अलग होता था। जो आज भी है।
एक्सरसाइज
रेखा खुद को सुंदर और फिट रखने के लिए रोजाना कम से कम 1015 मिनट एक्सरसाइज करती है। जिससे वह एक्टिव भी रहती है।
योग और मेडिटेशन
रेखा तो योग औक मेडिटेशन करना काफी पंसद है। जिसे वह सालों से करती चली आ रही है। वह अब भी उसी योग को करती आ रही है। वह मानती है कि यह योग, एक्सरसाइज, मेडिटेशन उनके उम्र के बढ़ाव में आ रही ब्यूटी का उत्तरदायी है।