Entertainment

Bhaiyya Ji Trailer: Manoj Bajpayee की फिल्म का ट्रेलर हुआ जारी, इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) एक बार फिर बड़े पर्दें पर लौट रहे है। ‘जोरम’ (Joram) के बाद अभिनेता ‘भैया जी’ में एक्शन करते नज़र आएंगे।

हाल ही मेकर्स ने फिल्मभैया जी’ (Bhaiyya Ji) का पहला ट्रेलर जारी किया था। इस ट्रेलर में अभिनेता हर एक से अपने भाई के लिए गिड़गिड़ाते नज़र आए। लेकिन किसी ने साथ नहीं दिया। भाई की मौत के बाद मनोज बदले की आग में जलते दिखाई दिए। ऐसे में आज फिल्म का दूसरा ट्रेलर (Bhaiyya Ji Trailer OUT)जारी हुआ है।

‘भैया जी’ भाई की मौत का बदला लेते आएंगे नजर

मेकर्स ने अब फिल्म का एक और ट्रेलर जारी किया गया है। तीन मिनट के इस ट्रेलर में मनोज बेहद खतरनाक रूप में दिखाई दे रहे हैं। इस ट्रेलर में भैया जी के बारे में बताया गया है। की वो कौन है। इस फिल्म में वो अपने भाई की मौत का बदला लेते नज़र आएंगे। एक एक कर वो कातिलों को मारने वाले है। फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है।

Manoj Bajpayee की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कर्की द्वारा किया गया है। तो वहीं कमलेश भानुशाली ने फिल्म को प्रड्यूस किया है। मनोज बाजपेयी की ये फिल्म 24 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button